बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

जिसकी रज ने गोद खिलाया ,

 शादी के बाद ससुराल से एक बेटी की अपनी माँ को भावनात्मक पाती --

               

                 गीत                 

 जिसकी रज ने गोद खिलाया ,

 पैरों को चलना सिखलाया .

       जहाँ प्यार ही प्यार भरा था - वह आंगन बहुत याद आता है |    

     सुबह सुबह आँखें खुलते ही ,

     तेरा वह पावन सा चुम्बन |  

     फिर दोनों बांहों में भरकर.

     हलका हलका सा आलिंगन |

 बाबा की मीठी सी गोदी ,

 दादी का हंस हंस बतियाना |      

 पापा का कांधों पर लेकर .

 बाहर फूलों से बहलाना |

   कैसे सब घर  परिधि बनाकर ,

   मेरे लिए खेल रचता था |        

  और जरा सा गिर जाने पर ,

   चींटी के सौ शव गिनता था |

    माँ  वह बेलों , बूटे वाला ,  

                            पावन मंगल गोटे वाला ,

         जिसने मेरे आंसू पोंछे - वह दामन बहुत याद आता है |    

 कैसे  मधुरिम थे वो सब दिन ,         

 कितनी प्यारी सी सखियाँ थीं |          

 कैसे चिंता रहित विचरते , 

 हर पग पर बिखरी खुशियाँ थीं |

      कभी खेलते आँख मिचोनी ,

    गुड़ियों की हम शादी करते |         

     झूठ मूठ के व्यंजन रच कर ,

     सबसे आ खाने को कहते |

        तीजें आतीं , महदी रचती ,

        पेड़ों पर नव झूले पड़ते |                               

        सखियाँ मेघ मल्हारें गाती ,

         हम पेंगों से नभ को छूते |

                  माँ  वह मधुर बयारों वाला ,

                            शीतल मंद फुहारों वाला ,

              जिसमें जीवन के सब रंग थे - वो सावन बहुत याद आता है |                                                                                              .                              तितली जुगनू पाने को जब ,

               मैं शूलों में अभय विचरती |            

 तो अगाध ममता के कारण ,

 कभी न क्रोध जरा सा करतीं |

      कितना दिल था बड़ा तुम्हारा ,

      कैसे सबका  मन रखती थीं |           

      मैं थोड़ा भी सुस्त दिखूं तो , 

      सारी रात साथ जगती थीं |

 बीस बरस जो हर पल  पाया ,

               कैसे अब वह  प्यार भुलाऊँ |            

               किसकी गोदी में सर रख कर ,

               अपनी हर पीड़ा दुलराऊँ |

                    माँ वह तेरा भोला भाला ,

                                    सबकी चिंता करने वाला ,

              जिसमें ममता ही ममता थी ,  वो आनन बहुत याद आता है |

           स्वरचित  आलोक सिन्हा

 

53 टिप्‍पणियां:

  1. आलोक जी, आपने तो बचपन की मधुर स्मृतियां ताजा कर दी। बहुत सुंदर।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बहुत धन्यवाद आभार ज्योति जी

    जवाब देंहटाएं
  3. कुमार गौरव जी बहुत बहुत धन्य्वा आभार

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी यह रचना बेटियों की आँखे गीली कर जाएंगी। आपको बहुत-बहुत बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत बहुत धन्यवाद आभार वीरेंद्र जी

    जवाब देंहटाएं
  6. हम सभी के बचपन की याद को ताजा कर गई, कोमल भावों की कहानी कविता की जुबानी, बेहतरीन रचना, नमस्कार, बधाई हो आपको

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत बहुत धन्यवाद आभार ज्योति जी ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर भाव 🙏 भोलेबाबा की कृपादृष्टि आपपर सदा बनी रहे।🙏 महाशिवरात्रि पर्व की आपको परिवार सहित शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आभार राजपुरोहित की शुभ कामनाओं के लिए ।

      हटाएं
  9. वाह , कितने सुंदर भाव । सच वो आँगन तो इतनी उम्र बीत जाने पर भी याद आता है म

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत बहुत धन्यवाद आभार सुन्दर टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत बहुत आभार धन्यवाद रचना सम्मान देने के लिए।

    जवाब देंहटाएं
  12. हृदय स्पर्शी रचना।
    ससुराल में आई विवाहिताके बेटी के रूप में एहसास और आत्मा से जुड़े सुंदर उद्गार

    जवाब देंहटाएं
  13. माननीय कुसुम जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  14. नयनों को भिगो देने वाले इस गीत की प्रशंसा किन शब्दों में करूं आलोक जी ?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जितेन्द्र की बहुत बहुत धन्यवाद आभार सुंदर टिप्पणी के लिए

      हटाएं
  15. ह्रदय स्पर्शी व प्रभावशाली, नमन सह आदरणीय ।

    जवाब देंहटाएं
  16. शांतनु जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार गीत अच्छा लगने के लिए

    जवाब देंहटाएं
  17. ससुराल में बेटी के माँ और मायके की यादों का उसको अन्तर्मन की कोमल भावों का बहुत ही हृदयस्पर्शी भावपूर्ण शब्दचित्रण ....
    लाजवाब सृजन।

    जवाब देंहटाएं
  18. सुधार जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार सुन्दर टिप्पणी के लिए ।

    जवाब देंहटाएं
  19. बचपन की यादें समेटे बेटी के मन के कोमल और हृदयस्पर्शी भावों का जीवंत चित्रण ।

    जवाब देंहटाएं
  20. मीना जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं
  21. पढ़ते हुए निराला सम प्रतीति होने लगी ।अति सुन्दर सृजन हेतु हार्दिक आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  22. बहुत बहुत धन्यवाद आभार अमृता जी

    जवाब देंहटाएं
  23. बहुत बहुत धन्यवाद आभार भाई साहब

    जवाब देंहटाएं
  24. बहुत सुंदर यादों का खजाना जैसा मिल गया, भावपूर्ण अभिव्यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं
  25. बहुत बहुत धन्यवाद आभार जिज्ञासा जी

    जवाब देंहटाएं
  26. बहुत बहुत धन्यवाद आभार हिमकर जी

    जवाब देंहटाएं
  27. This is really fantastic website list and I have bookmark you site to come again and again.birthday countdown quotes

    जवाब देंहटाएं
  28. उमेश जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं
  29. सिन्हा साहब नमस्‍कार, आपने तो पूरा का पूरा बचपन इस कैनवास पर खींच द‍िया---अद्भुत

    जवाब देंहटाएं
  30. अलखनंदा जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार सार्थक टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  31. बेहतरीन कविता भाव से परिपूर्ण

    जवाब देंहटाएं
  32. विभारती जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं
  33. वाह!खूबसूरत भावों से सजी अनुपम रचना ।

    जवाब देंहटाएं
  34. शुभा जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं
  35. माँ की ममता की मर्म स्पर्शी स्मृति!!!

    जवाब देंहटाएं
  36. बहुत बहुत धन्यवाद आभार भाई साहब

    जवाब देंहटाएं
  37. आपने तो सीधे मायके ही पहुंचा द‍िया आलोक जी, बहुत खूब ल‍िखा जैेसे कि‍ हम अपनी मां से ही बात कर रहे हों---वाह

    जवाब देंहटाएं
  38. अलकनंदा जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं
  39. बहुत सुंदर भावपूर्ण रचना

    जवाब देंहटाएं
  40. अनीता जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  41. ह्रदय स्पर्शी सुन्दर भावपूर्ण सृजन - - साधुवाद सह।

    जवाब देंहटाएं
  42. बहुत बहुत धन्यवाद आभार टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  43. अतुलनीय पत्र मां के नाम - - भावपूर्ण ममतामयी सजल रचना - - अभिनंदन व साधुवाद आदरणीय।

    जवाब देंहटाएं
  44. शांतनु जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार सुन्दर टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  45. हर लडकी के मन की बात कहता पत्र।
    बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं
  46. पलाश जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार

    जवाब देंहटाएं

उपहार - ( कहानी )

        जन्म लेते ही कूड़े में फैंक दी गई लडकी की कहानी                                       उपहार - ( कहानी ) आलोक सिन्हा                  ...